"बसंत" देखो ऋतूराज का आगमन हो गया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"बसंत" देखो ऋतूराज का आगमन हो गया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जनवरी 2018

"बसंत" देखो ऋतूराज का आगमन हो गया....नीतू ठाकुर



इंद्रधनुषी ह्रदय का गगन हो गया 
देखो ऋतूराज का आगमन हो गया 

सारी मायूसियाँ अब विदा हो गई 
मातमी सारा मंजर फ़ना हो गया
घाव पतझड़ के फिर सारे भरने लगे 
खुशनुमा आज सारा चमन हो गया 

इंद्रधनुषी ह्रदय का गगन हो गया 
देखो ऋतूराज का आगमन हो गया 

धूप की न तपिश शीत का न प्रहार 
उनके आने से मौसम हुआ खुशग़वार 
नव सृजित खेत खलिहान, बन भी हरा 
फूलों से सज गई है ये सारी  धरा  

इंद्रधनुषी ह्रदय का गगन हो गया 
देखो ऋतूराज का आगमन हो गया 

हर तरफ आज ऋतू यूँ सुहानी हुई 
महकी महकी हवाएं दीवानी हुई 
आज कोयल ने छेड़ी है सरगम नई 
आज संध्या भी कितनी नूरानी हुई 

इंद्रधनुषी ह्रदय का गगन हो गया 
देखो ऋतूराज का आगमन हो गया 

                  - नीतू ठाकुर 





पहलगाम का किस्सा पूछो : नीतू ठाकुर 'विदुषी'

 पहलगाम का किस्सा पूछो  मेंहदी लगी हथेली से । प्रिय के शव पर अश्रु बहाती  नव परिणीता अकेली से ।। धर्म पूँछकर लज्जित करते  तन पर निर्मम वार क...