सौगात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सौगात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

जाने क्यों तेरी याद.....नीतू ठाकुर

जाने क्यों तेरी याद तेरे बाद भी रही 
हर शाम तेरे नाम तेरे बाद भी रही 

नाकाम कोशिशें की भुलाने की आप को 
ये जान तेरे नाम तेरे बाद भी रही 

कब तक तलाशते हम ख्यालों में आप को 
चाहत ये बेजुबान तेरे बाद भी रही 

आँखों में अश्क़ भरकर रूखसत वो हो गए 
उम्मीद हसरतों को तेरे  बाद भी रही 

हमको पराया कर गए शब्दों के तीर से 
हर बात तेरी याद तेरे बाद भी रही  

आँखों में नमी दिल में बसती उदासियाँ 
सौगात तेरी साथ तेरे बाद भी रही 

 - नीतू ठाकुर 

पहलगाम का किस्सा पूछो : नीतू ठाकुर 'विदुषी'

 पहलगाम का किस्सा पूछो  मेंहदी लगी हथेली से । प्रिय के शव पर अश्रु बहाती  नव परिणीता अकेली से ।। धर्म पूँछकर लज्जित करते  तन पर निर्मम वार क...