मंगलवार, 4 अगस्त 2020

भगवा: नीतू ठाकुर 'विदुषी'



नवगीत 
भगवा
नीतू ठाकुर 'विदुषी'
मापनी 16/14
 
धरणी पर हरियाली महकी
राज करेगा अब भगवा
इतिहास लिखे स्वर्णिम अक्षर
आगाज करेगा अब भगवा।।
1
अब राम नाम के अनुयायी 
हुँकार भरेंगे भारत में
रजत महल ये स्वर्ण जड़ित सा
निर्माण करेंगे भारत में
ये मौन साधना त्याग चुका
आवाज करेगा अब भगवा।।
राम नाम गूँजेगा नभ में
ऐसा पर्व मनाएंगे
सदियों का तम मिट जाएगा
इतने दीप जलाएंगे
राम लला घर लौटे अपने
नाज करेगा अब भगवा।।
 3
फट जाए दुश्मन की छाती
राम नाम जयकारों से
बाधक बन के खड़े रहे जो
दहकेंगे अंगारों से
दीवाली सी सजी अयोध्या 
गाज करेगा अब भगवा।। 
 
नीतू ठाकुर 'विदुषी'

10 टिप्‍पणियां:

  1. राममंदिर शिलान्यास की हार्दिक शुभकामनाएं
    भारत में भगवा
    के महत्व को दर्शाता एक सुंदर गीत 👌👌👌👌💐💐💐💐

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर।
    राम मन्दिर के शिलान्यास की बधाई हो।

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 6.8.2020 को चर्चा मंच पर दिया जाएगा। आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी।
    https://charchamanch.blogspot.com
    धन्यवाद
    दिलबागसिंह विर्क

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर रचना

    मेरे प्रोफाइल पर भी आप सबका स्वागत है

    जवाब देंहटाएं

पहलगाम का किस्सा पूछो : नीतू ठाकुर 'विदुषी'

 पहलगाम का किस्सा पूछो  मेंहदी लगी हथेली से । प्रिय के शव पर अश्रु बहाती  नव परिणीता अकेली से ।। धर्म पूँछकर लज्जित करते  तन पर निर्मम वार क...