बुधवार, 26 जनवरी 2022

गणतंत्र दिवस की कविता 2022




 

मंत्र सदा गणतंत्र सिखाता

नित उच्चारण करना है

बीज हृदय कर रोपित समता 

सबको धारण करना है।।


दृढ़ संकल्पित व्रत जीवन का

चलता जैसे सहगामी

स्वाभिमान का अर्थ सिखाता

भाल केसरी बहु धामी 

स्वप्नपूर्तियाँ हर्षित होकर

कहती पारण करना है।।


संविधान की हर शाखा ने

बीज न्याय का बोया है

जैसे गंगा की धारा ने

पाप हॄदय का धोया है

जात पात की बेल विषैली

मिलकर मारण करना है।।


स्वर्णिम स्मृतियों की परछाई

झाँक रही है द्वारे से

शंखनाद गूँजेगा नभ तक

दिल्ली के गलियारे से

राम राज्य कर स्थापित जग में

एक उदाहरण करना है।।


नीतू ठाकुर 'विदुषी'

3 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर गुरुवार 27 जनवरी 2022 को लिंक की जाएगी ....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    जवाब देंहटाएं
  2. रामराज्य स्थापित कर जग में
    एक उदाहरण करना है
    सुन्दर राष्ट्रचेतना भाव

    जवाब देंहटाएं

पहलगाम का किस्सा पूछो : नीतू ठाकुर 'विदुषी'

 पहलगाम का किस्सा पूछो  मेंहदी लगी हथेली से । प्रिय के शव पर अश्रु बहाती  नव परिणीता अकेली से ।। धर्म पूँछकर लज्जित करते  तन पर निर्मम वार क...