नेह का गणित
(मुक्तक)
मिले जो नेह की गिनती, दहाई पर अटक जाए।
जमा करलो घटा बेशक मगर उत्तर खटक जाए।
गणित के जाल में उलझे पहाड़ा प्रेम का झूठा।
चले दिन रात मन सीधा परीक्षा में भटक जाए।
नवगीत
*नेह का गणित*
भाग करता वेदना का
कष्ट फिर हर्षित हुआ है
ये जमा झंझट पटकता
फोड़ सिर चर्चित हुआ है।।
शून्य से करती गुणा है
हर खुशी को भाग्य रेखा
व्याधियों में स्थित दशमलव
हर घड़ी बढ़ते ही देखा
शून्य सा संसार मेरा
मौन पर गर्वित हुआ है
मूलधन पूरा बचा है
ब्याज में साँसे मिटी हैं
जिंदगी के इस गणित में
सिर्फ खुशियाँ ही घटी हैं
प्रश्न अनसुलझे खड़े हैं
सार ये गर्भित हुआ है
भूमिती सिद्धांत पाकर
ये गणित भी नित्य फलता
वर्ग जब देखे त्रिभुज को
वृत्त को ले साथ चलता
दे विफलता सूत्र भूले
नेह आकर्षित हुआ है।।
नीतू ठाकुर 'विदुषी'
गणित में कविता नहीं होती
जवाब देंहटाएंतो कविता में गणित ला दिया
वाह बहुत सुंदर, अच्छा प्रयास, एक अद्भुद सृजन,
सम्भव है अब होली के रंगों तथा दीपावली के दीपों में भी गणित दिखाई दे।
एक प्रशंसनीय रचना सदैव स्मृति पटल पर खड़ी रहने वाली रचना
बधाई 💐💐💐
सादर प्रणाम गुरुदेव 🙏
हटाएंस्नेहाशीष बनाये रखिये 🙏🙏
वाह
जवाब देंहटाएंगणित और कविता का सुंदर संयोजन...
शुक्रिया वर्षा जी 🙏
हटाएंआपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" ( 2071...मिले जो नेह की गिनती, दहाई पर अटक जाए। ) पर गुरुवार 18 मार्च 2021 को साझा की गयी है.... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय 🙏🙏🙏
हटाएंशून्य से करती गुणा है
जवाब देंहटाएंहर खुशी से भाग्य रेखा
शून्य सा संसार मेरा
मौन पर गर्वित हुआ.... वाह जीवन का गणित बहुत खूब
बहुत बहुत शुक्रिया 🙏🙏🙏
हटाएंक्या ज़बरदस्त प्रयोग किया है गणित का अनेक रूपकों में . और हर रूपक सटीक विश्लेषण कर रहा ...
जवाब देंहटाएंइतनी सुन्दर रचना के लिए निश्चय ही बधाई की पात्र हैं .
कष्ट कहाँ करता है भाग
वेदना को द्विगुणित करे
गुणा कर खुशियों को शून्य से
खुशियों को भी फिर शून्य करे .
जो भी घटा जमा करो
नेह का मन में भाव रखना
एक संग फिर शून्य रख कर
दस गुणा हिसाब रखना .
धन्यवाद संगीता जी 🙏
हटाएंबहुत सुन्दर कविता👌
जवाब देंहटाएंआभार उषा जी 🙏🙏🙏
हटाएंसुन्दर नवगीत।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर सृजन।
जवाब देंहटाएंसादर प्रणाम 🙏
शुक्रिया आँचल जी 🙏
हटाएंबहुत सुंदर नवगीत
जवाब देंहटाएंशुक्रिया पम्मी जी 🙏
हटाएंवाह!प्रिय नीतू जी ,गणित और कविता का अद्भुत संगम 👌👌👌
जवाब देंहटाएंJTG Casino and Resort - JTG Hub
जवाब देंहटाएंJTG Casino and Resort is conveniently located in 고양 출장안마 North Kansas 의정부 출장마사지 City. 고양 출장샵 the casino, 강원도 출장샵 hotel, casino, restaurants 여수 출장샵 and more, including all the amenities to host your event